क्या आप वर्चुअल जमीन खरीदना चाहते है ?| Decentraland MANA kya hai Top Metaverse Coin

Decentraland Crypto Kya Hai, Decentraland MANA kya hai , डीसेंटेरलैंड (माना ) क्या है? , डीसेंटेरलैंड क्रिप्टोकोर्रेंसी, माना कॉइन, Decentraland in Hindi, MANA Crypto Price, Future of MANA Token in Hindi, MANA Coin Price in INR, Decentraland price prediction

डीसेंटेरलैंड (माना) एक क्रिप्टो करेंसी है , जो कि मेटावर्स से जुड़ा प्रोजेक्ट (project) है। यह एक आभासी दुनिया है जहाँ असली दुनिया की तरह ही आप घर, इमारतें इत्यादि बना सकते हैं। इसके बारें में जानने से पहले मेटावर्स के बारे में जानते हैं।

नमस्कार दोस्तों, यह लेख आपको डीसेंटेरलैंड (माना) के बारे में पूरी जानकारी देगा। डीसेंटेरलैंड (माना) क्या है, यह कैसे अस्तित्व में आया, माना(Mana ) टोकन का मूल्य क्या है , माना(Mana ) टोकन में कैसे निवेश करें या भारत में माना(Mana ) टोकन कहाँ से खरीदें और डीसेंटेरलैंड (माना) का भविष्य क्या है , जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़े व शेयर करे।अगर आपको क्रिप्टो करेंसी के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Decentraland (MANA ) kya hai। Decentraland Cryptocurrency | Decentraland Metaverse

डीसेंटेरलैंड (माना) के बारें में जानने से पहले मेटावर्स के बारे में जानते हैं।

मेटावर्स क्या है | Metaverse Kya Hai

मेटावर्स दो शब्दों के मेल से बना हैं- मेटा का अर्थ है बियॉन्ड (beyond) और वर्स का अर्थ है यूनिवर्स (universe) मतलब इस यूनिवर्स (दुनिया) के परे।

मेटावर्स को हम इस वास्तविक दुनिया की नक़ल या कॉपी कह सकते है।

मेटावर्स के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़े: मेटावर्स क्या है? | Metaverse kya hai?| Metaverse Hindi Mei |Metaverse Crypto Coins|मेटावर्स हिंदी में|Top 10 Metaverse Coins

Metaverse Webstory: Top Meta Coins |टॉप 10 मेटा कोइन्स ऑफ़ 2022

डीसेंटेरलैंड (माना ) क्या है। Decentraland MANA kya hai। Decentraland Crypto

डीसेंटेरलैंड मेटावर्स से जुड़ा प्रोजेक्ट है जो कि ब्लॉक चेन तकनीक पर काम करता है।

डीसेंटेरलैंड एक आभासी (वर्चुअल ) दुनिया है जहाँ उपयोगकर्ता (यूजर/user ) अपने लिए अलग-अलग चीजें बनाते हैं जैसे कि घर, ऑफिस ,कैसिनो, आर्ट गैलरी इत्यादि (बिल्कुल असली दुनिया की तरह) और इसे एन ऍफ़ टी (NFT ) के रूप में रख सकते हैं।

उपयोगकर्ता (यूजर ) यह सरंचना (Structure ) जिन प्लाट पर बनाते हैं उन्हें लैंड (LAND) कहते हैं यह भी एक वर्चुअल एसेट (virtual asset) है।

यह वास्तविक दुनिया की नक़ल है जहां आप अद्धभुत, आकर्षित और काल्पनिक दृश्य व डिजिटल सम्पति देख सकते है। आप इस सम्पति को खरीद व बेंच सकते है।

माना (Mana ) इसका नेटिव टोकन है। माना टोकन का इस्तेमाल डीसेंटेरलैंड में लैंड खरीदने के लिए वर्चुअल करेंसी की तरह होता है।

केवल वर्चुअल ज़मीन ही नहीं बल्कि आप और भी डिजिटल व काल्पनिक चीज़े (accessories) ले सकते है जैसे कि सजने का सामान (earrings, hat, eye wear ) , अपने अवतार, इमोट्स (emotes) यानि अलग अलग भाव प्रदर्शन इत्यादि। इन सबके बारे में आप विस्तार से डीसेंटेरलैंड की वेबसाइट पर जान सकते है।

क्रिप्टोकरेंसी का नामडीसेंटेरलैंड (माना) | Decentraland (MANA)
नेटिव कॉइन/क्रिप्टो कॉइन (Native Coin)माना(Mana)
संक्षेप में नाममाना(Mana)
 प्रक्षेपित/लॉन्च (launch) की तारीख20 फरवरी 2022
संस्थापक का नामएस्तेबान ओरडनो (Esteban Ordano) और अरियल मिलिच (Ariel Melich)
कंपनी का नाममेटावर्स होल्डिंग्स लिमिटेड Metaverse Holdings Ltd.
ऑफिशियल आधिकारिक वेबसाइटhttps://decentraland.org/
मार्किट रैंक ( Market Rank )# 42
क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंजवज़ीर एक्स(WazirX) , कॉइन स्विच कुबेर(Coin switch kuber) , जेब पे(ZebPay) इत्यादि|
अधिकतम आपूर्ति (Maximum Supply)2644403343 MANA

यह कब और किसने बनाया। Co founder of Mana

डीसेंटेरलैंड माना को विकसित करने का काम सन 2015 में ही शुरू हो गया था और 2017 में लांच हुआ लेकिन 20 फरवरी,2022 को पब्लिक के लिए लांच किया गया था।

इसके सह संस्थापक एस्तेबान ओरडनो (Esteban Ordano ) और अरियल मिलिच (Ariel Melich ) हैं।

फिलहाल दोनों ही अपने अपने पदों से इस्तीफा देकर डीसेंटेरलैंड के साथ एक सलाहकार के रूप में जुड़े हुए हैं।

ओरडनो (Ordano ) एक सॉफ्ट वेयर इंजीनियर (Engineer ) के तौर पर काम कर चुके हैं। वह डीसेंटेरलैंड तकनीकी विभाग में मुख्य भूमिका अदा कर चुके हैं। वे अपनी खुद की स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट कंपनी भी चलाते हैं जिसका नाम कॉन्ट्रैक्ट सोल्युशन है।

एरियल मिलिच 2017 से 2020 तक डीसेंटेरलैंड में प्रोजेक्ट हेड के रूप में कार्यरत रहे और उन्होंने बहुत सारे स्टार्ट अप(Start up) की स्थापना की है।

डीसेंटेरलैंड तथ्य। Facts of Decentraland Mana

डीसेंटेरलैंड के पास मुख्यत: दो टोकन हैं लैंड (LAND) और माना (MANA)

MANA ERC -20 टोकन है जो कि एथेरियम ब्लॉक चेन (Ethereum) पर बनाया गया है, जिससे यह काफी सुरक्षित माना जाता है।

माना टोकन का इस्तेमाल डीसेंटेरलैंड में कोई लैंड या अवतार खरीदने या किसी सर्विस के भुगतान के लिए किया जाता है।

लैंड (land) टोकन के लिए माना को बर्न (burn) किया जाता है।

डीसेंटेरलैंड 2017 में ICO (Initial Coin Offering ) के साथ लांच किया गया था।

डीसेंटेरलैंड एथेरियम ब्लॉक चेन पर आधारित एक वर्चुअल प्लेटफार्म है। इसका नेटिव टोकन माना (Mana) है।

जैसे आप असली दुनिया में खरीदारी मार्किट / बाजार से करते हो वैसे ही यहाँ भी आप वेबसाइट पर बाजार /मार्किट प्लेस (market place) विकल्प (option/ऑप्शन) के द्वारा अपनी मनपसंद चीज़े खरीद सकते हो।

डीसेंटेरलैंड (माना) अपने उपयोगकर्ता ( users ) को Decentralized Autonomous Organization (DAO) का हिस्सा बनने की अनुमति देता है जिससे कि वो डीसेंटेरलैंड प्लेटफार्म पर वोटिंग करके सही व् गलत के पक्ष में अपनी राय रख सकते हैं।

मार्किट कैप (Market Cap )10634 Cr.
सर्कुलेटिंग आपूर्ति /सप्लाई (Circulating Supply)186 Cr. MANA
कुल आपूर्ति  (Total Supply )2644403343 MANA
यह जानकारी 23 अक्टूबर 2022 की है।

Decentraland MANA का मूल्य | MANA Price Prediction

डीसेंटेरलैंड माना को विकसित करने का काम सन 2015 में ही शुरू हो गया था और 2017 में लांच हुआ ।

उस समय इसका मूल्य $0.02 था यानी लगभग Rs 1 यह करेंसी 3-4 साल में कुछ ज्यादा तेजी देखने को नहीं मिली।

फिर इसे 20 फरवरी,2022 को पब्लिक के लिए लांच किया गया। इसके बाद इसमें तेजी देखने को मिली खासकर 2021 में इसका मूल्य तेजी से बढ़ा और नवंबर 2021 में यह अपने उच्चतम मूल्य (आल टाइम हाई ) तक पहुंच गया।

महीना (Month)उच्चतम मूल्य (Highest Price in INR)
सितम्बर 2022₹ 65.89
अगस्त 2022₹ 89.70
जुलाई 2022₹ 86.32
जून 2022₹ 84.64
मई 2022₹ 127.49
यह मूल्य कॉइनमार्किटकैप.कॉम (coinmarketcap.com) से 23 अक्टूबर 2022 को लिए गए है।

डीसेंटेरलैंड माना का भविष्य। Future of Decentraland MANA

यह मेटावर्स से जुड़ा प्रोजेक्ट है। आने वाले समय में मेटावर्स में बहुत ज्यादा संभावनाएं है। फेसबुक ने भी अपना नाम बदल कर मेटा कर दिया है और फेसबुक मेटावर्स पर काम कर रहा है , इसी तरह से बहुत सी कम्पनियाँ भविष्य में मेटावर्स पर काम करने जा रही हैं और मेटावर्स पर कुछ भी खरीदने के लिए माना टोकन का इस्तेमाल किया जाता है।


माना टोकन इस समय अपने उच्चतम मूल्य से 85 % नीचे है। यह सब देखते हुए विशेषज्ञों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि लम्बे अंतराल में यह करेंसी अच्छा रिटर्न दे सकती है।

यहाँ हम किसी को भी माना टोकन खरीदने की सलाह नहीं दे रहे हैं। यह लेख सिर्फ सूचना मात्र है हर कोई खुद से जानकारी लेकर और रिसर्च करके ही निवेश करें।

भारत में माना कॉइन कहाँ से खरीदें ? |माना कॉइन में निवेश कैसे करें

माना कॉइन ( MANA ) बहुत सारे एक्सचेंज पर उपलब्ध है जैसे कि बिनान्स (Binance), वज़ीर एक्स(WazirX) , कॉइन स्विच कुबेर(Coin switch kuber) , इत्यादि। आप इनमे से किसी भी एक्सचेंज पर जाकर माना कॉइन (MANA coin ) में निवेश कर सकते हैं।

निवेशक माना कॉइन (MANA coin ) को अपनी देश की मुद्रा या किसी क्रिप्टो करेंसी से बेच व् खरीद सकते है। यहाँ हम वज़ीर एक्स(WazirX) का उदाहरण दे रहे हैं।

* सबसे पहले एक्सचेंज पर रजिस्टर (register) करें।

* अपना मोबाइल नंबर और ई मेल आई डी(E- mail ID) otp (वन टाइम पासवर्ड, One time password ) के माध्यम से सत्यापित (verify ) करें।

* इसके बाद एक्सचेंज के वॉलेट (wallet) में निधि (फंड्स/funds) जमा करें।

* यह आप नेट बैंकिंग (Net Banking) या UPI के माध्यम से निधि जमा कर सकते हैं।

* एक्सचेंज में दी गई क्रिप्टो करेंसी की सूची में से माना कॉइन (MANA coin ) का चयन करें और आवश्यकतानुसार कॉइन खरीदें।

निष्कर्ष

इस लेख में डीसेंटेरलैंड माना क्या है (Decentraland MANA kya hai) , माना कॉइन का मूल्यांकन कैसे करते है, डीसेंटेरलैंड माना का भविष्य क्या है, इसे कहाँ से ख़रीदा जा सकता है इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है।

इस लेख के द्धारा किसी को भी माना कॉइन खरीदने को नहीं कहा जा रहा है यह सिर्फ सूचना मात्र है।अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें और आपको क्रिप्टो करेंसी के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

DISCLAIMER

Cryptocurrency निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले योजना से जुड़े सभी दस्तावेज़, शर्ते व नियम ध्यान से पढ़े। क्रिप्टो करेंसी भारत में क़ानूनी रूप से वैध नहीं है। ऊपर दिया गया लेख पूरी तरह से एक सूचना है। हमारा आपसे निवेदन है कि निवेश करने से पहले आप खुद से रिसर्च करके इसके बारे में जानकारी हासिल कर ले।

यह भी पढ़े:

द सैंडबॉक्स क्या है | Sandbox kya hai | Sandbox in Hindi | What is The Sandbox| Top Metaverse Coin

एप कॉइन क्या है | What is Apecoin (APE)| Apecoin Kya Hai | Ape Coin Price| Apecoin cryptocurrency

पहली मेक-इन-इंडिया (Make-in-India) क्रिप्टो करेंसी | बिग बुल क्रिप्टो करेंसी |Big Bull Cryptocurrency Kya Hai | Big Bull in Hindi

भारत की पहली सफल क्रिप्टोकरेंसी पॉलीगन मैटिक |Polygon Matic Coin Kya Hai|पॉलीगन मैटिक क्या है

क्या बिनान्स कॉइन नया बिटकॉइन साबित होगा |बिनान्स कॉइन क्या है | Binance Coin kya hai |BNB Kya Hai

Leave a Comment

Shiba Inu Cryptocurency, मीम कॉइन ने निवेशकों को जोड़े रखा नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर मिल रहा बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज | NSC Kya Hai Jio Financial Services in Hindi | जिओ फाइनेंशियल सेवाएँ क्या हैं? Meme Coin kya hai |2023 Famous Meme Coins Price महत्वपूर्ण खबर: दो हज़ार का नोट होगा बंद