स्क्विड गेम क्रिप्टो करेंसी क्या है ?| Squid Cryptocurrency| Squid Game Crypto Hindi| Squid Game Token Hindi Mei | स्क्विड क्रिप्टो हिंदी में

स्क्विड गेम क्रिप्टोकोर्रेंसी , स्क्विड गेम कॉइन क्या है, Squid Game Kya Hai, Squid Game WebSeries Hindi, Squid Game in Hindi, Squid Game Cryptocurrency, Squid Crypto Price, Squid Coin

नमस्कार दोस्तों, यह लेख आपको स्क्विड गेम क्रिप्टोकोर्रेंसी (Squid Game Crypto )स्क्विड  गेम टोकन (Squid Game Token) के बारे में पूरी जानकारी देगा। लेख को अंत तक पढ़े व शेयर करे।अगर आपको क्रिप्टो करेंसी के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Squid Cryptocurrency | Squid Game Crypto Website | Squid Game Token Hindi Mei
यह पिक्चर स्क्विड गेम वेबसाइट की है।

स्क्विड गेम क्रिप्टोकोर्रेंसी (Squid Game Cryptocurrency) क्या है ? | What is Squid Game Crypto?| What is Squid Coin?

  • स्क्विड गेम क्रिप्टोकोर्रेंसी (Squid Game Cryptocurrency)खेलो और पैसा कमाओ संकल्पना(play and earn concept) पर बनाई गयी है।
  • यह क्रिप्टो करेंसी प्रसिद्ध वेब श्रृंखला /वेब सीरीज (Web Series) स्क्विड गेम (Squid Game) पर आधारित है। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स (Netflix) की उच्चतम वेब सीरीज (Top Web series)में से एक है और यही कारण है कि स्क्विड क्रिप्टो करेंसी भी एक ही हफ्ते में सफल हो गयी।
  • स्क्विड  गेम क्रिप्टोकरेंसी  20 अक्टूबर 2021  को बिनान्स स्मार्ट चेन (Binance Smart Chain Exchange) एक्सचेंज पर प्रक्षेपित/लॉन्च (launch) हुई थी ।
  • इसकी करेंसी को स्क्विड  गेम टोकन (Squid Game Token) या SGT भी कहते है।
  • हर निवेशक को स्क्विड टोकन खरीद कर ऑनलाइन स्क्विड गेम खेलनी होती है जिसमे छह खेल खेले जाते है। हर पड़ाव (level) पार करने पर आपको स्क्विड टोकन मिलते है जिन्हे गेम के अगले पड़ाव पर आप इस्तेमाल कर सकते हो।

स्क्विड गेम क्या है ?|Squid Game kya hai hindi mei

Squid Game Webseries Poster

स्क्विड गेम एक सुप्रसिद्ध वेब सीरीज है जो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 17 सितम्बर 2021 में प्रकाशित (release/रिलीज़) हुई।

यह साउथ कोरियाई (South Korea) वेब सीरीज है जो पुरे विश्व में 90 देशो में प्रकाशित की गयी। इसके निर्देशक ह्वांग डाँग ह्यूक (Hwang Dong Hyuk) है।

यह वेब सीरीज की कहानी कोरिया में बच्चो द्वारा खेले जाने वाली स्क्विड गेम (Squid Game)पर आधारित है।

इससे स्क्विड इसलिए कहते है क्योंकि इसमें कुछ रेखा गणित आकृतियों (Geometric Shapes )का इस्तेमाल होता है जैसे की वर्ग (square), चक्र (circle)आदि।

स्क्विड गेम वेब सीरीज में एक जगह पर कुछ लोगो को इकठ्ठा किया जाता है। इन सभी लोगो को पैसो की बहुत जरुरत होती है। पर उन्हें यह बिलकुल भी पता नहीं होता कि उनके साथ खेल- खेल में क्या होने वाला है। उन्हें शुरुवात में कहा जाता है कि बच्चो वाले खेल है जबकि जो खेल खिलाये जाते है वह बहुत ही खतरनाक होते है जिसमे कई लोगो की जान भी चली जाती है।

इस ड्रामे के पात्र (अभिनेता /अभिनेत्री ) को स्क्विड गेम खेलनी होती है जिसमे छह खेल खेले जाते है। हर खेल को जितने वाले लोग अगले पड़ाव पर पहुंच जाते है। और जो छठा पड़ाव पार करता है वह विजेता होता है।इस वेब सीरीज की खास बात यह है कि आप अंदाज़ा ही नहीं लगा सकते की अंत में क्या होगा ।

यह भी पढ़े:टॉप 10 क्रिप्टो करेंसी 2022 जो कर देंगी निवेशकों को मालामाल |Top 10 Cryptocurrency 2022 Hindi|Best Cryptocurrency

स्क्विड क्रिप्टो का क्या मूल्य है। स्क्विड गेम टोकन प्राइस| Squid Crypto Price | Squid Token Price| Squid Scam Hindi

स्क्विड क्रिप्टो करेंसी (SGT), डोजकॉइन और शीबा इनु की तरह एक मीम क्रिप्टो है जो की नेटफ्लिक्स वेब सीरीज की वजह से प्रसिद्ध हो गयी। इसके मूल्यों में गज़ब का उतार-चढ़ाव देखा गया।

खबरों के अनुसार, स्क्विड गेम टोकन का मूल्य जहां 26 अक्टूबर 2021 को 1.2 सेंट्स (1.2 cents ) था वही 31 अक्टूबर 2021 को $4.5 तक पहुंच गया।

01 नवंबर 2021 को इस टोकन का मूल्य $628.33 से बढ़ता हुआ $2,856.65 पर पंहुचा और अचानक $0.0007 पर गिर गया। कई लोगो को इसकी वजह से लाखो रूपए की हानि हुई और कई सदमाग्रस्त हो गए। यही कारण है कि स्क्विड क्रिप्टो कंपनी को धोखाधड़ी (Squid Scam) करने वालो की कंपनी कहा जाता है जो सबका पैसा ले कर गायब हो गए।

स्क्विड  गेम टोकन (Squid Crypto Price )का मूल्य जानने के लिए आप कॉइन मार्किट कैप (CoinMarketCap), बिनान्स.कॉम (binance.com) आदि जैसी वेबसाइटस (Websites) की मदद ले सकते है। इन वेबसाइटस पर आप क्रिप्टो कर्रेंसीज़ का मूल्य भारतीय मुद्रा (रूपए – Price in INR) में भी देख सकते हो।

स्क्विड गेम क्रिप्टो के संस्थापक कौन है ?| Co-founder of Squid Cryptocurrency

शुरुवात में लोगो को लगा की यह क्रिप्टो करेंसी नेटफ्लिक्स (Netflix) के द्वारा अधिकृत है मगर ऐसा कुछ भी नहीं है। स्क्विड गेम क्रिप्टो के संस्थापक व संचालक समूह का किसी को भी पता नहीं है। यह समूह लोगो के पैसे ले कर गायब हो गया। बिनान्स एक्सचेंज की तरफ से भी इस करेंसी को बनाने वालो की जाँच चल रही है।

स्क्विड गेम वेब सीरीज और स्क्विड गेम क्रिप्टोकोर्रेंसी में अंतर | Squid Game vs Squid Game Cryptocurrency

स्क्विड गेम वेब सीरीजस्क्विड  गेम क्रिप्टोकरेंसी 
स्क्विड गेम एक वेब सीरीज(Web Series) है। स्क्विड नाम की क्रिप्टोकोर्रेंसी स्क्विड गेम वेब सीरीज पर आधारित है। इसे स्क्विड  गेम टोकन (Squid Game Token) या SGT भी कहते है।
नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 17 सितम्बर 2021 में प्रकाशित (release/रिलीज़) हुई।स्क्विड  गेम क्रिप्टोकरेंसी  20 अक्टूबर 2021  को बिनान्स स्मार्ट चैन (Binance Smart Chain Exchange) एक्सचेंज पर प्रक्षेपित हुई थी ।
यह साउथ कोरियाई (South Korea) सीरीज है जो पुरे विश्व में 90 देशो में प्रकाशित की गयी।यह क्रिप्टो करेंसी है जो ब्लॉकचैन पर उपलब्ध होती है और पुरे विश्व में कोई भी इसमें लेन-देन कर सकता है।
यह वेब सीरीज की कहानी कोरिया में बच्चो द्वारा खेले जाने वाली स्क्विड गेम (Squid Game)पर आधारित है।स्क्विड गेम क्रिप्टो भी साउथ कोरिया की स्क्विड गेम (Squid Game) पर आधारित है।
इस ड्रामे के पात्र (अभिनेता /अभिनेत्री ) को स्क्विड गेम खेलनी होती है जिसमे छह खेल खेले जाते है। हर निवेशक को स्क्विड टोकन खरीद कर ऑनलाइन स्क्विड गेम खेलनी होती है।

स्क्विड क्रिप्टो कहाँ से ख़रीदे|क्या होगा स्क्विड गेम क्रिप्टो का भविष्य?|Where to buy squid Crypto?

स्क्विड घोटाला होने के बाद बिनान्स एक्सचेंज ने स्क्विड को अपनी ब्लॉकचेन से हटा दिया।

मगर आज फिर स्क्विड गेम क्रिप्टो नए रूप में डीसेंट्रलाइज्ड करेंसी बन कर उभर रही है।

यह टोकन अब पैनकेकस्वैप(pancakeswap (V2)) और गेट.आईओ (gate.io) पर उपलब्ध है।

क्योंकि अब यह एक डीसेंट्रलाइज्ड करेंसी है इसलिए कोई भी इसमें निवेश कर सकता है। इस टोकन से आप कुछ गेम्स खेलकर NFT, ETH इनाम (रिवॉर्ड) के रूप में पाते है। इस करेंसी के श्वेत पत्र में बताया गया है कि इस करेंसी को बेचने या बदलने के लिए कई नियम बनाये गए है।

स्क्विड गेम क्रिप्टो के में बारे और जानकारी के लिए स्क्विड गेम के टवीटर अकाउंट (twitter account) की मदद ले सकते है।

निष्कर्ष

इस लेख के द्धारा  स्क्विड गेम क्रिप्टो क्या है,  स्क्विड घोटाला क्या है , स्क्विड गेम क्रिप्टो का भविष्य आदि के बारे में जानकारी दी गयी है। इस लेख में हमने स्क्विड गेम वेब सीरीज के बारे में भी बात की हैं। अगर आपको क्रिप्टो करेंसी के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें।

यह भी पढ़े:

क्या बिनान्स कॉइन नया बिटकॉइन साबित होगा |बिनान्स कॉइन क्या है | Binance Coin kya hai |BNB Kya Hai

क्या सोलाना ब्लॉकचेन हैक हो गयी ?|Solana Kya Hai Hindi|सोलाना क्या है |What is Solana (SOL) |Solana Cryptocurrency Breaking News

मेटावर्स क्या है? | Metaverse kya hai?| What is Metaverse? |मेटावर्स कॉइन क्या है?|Metaverse Crypto Coins|मेटावर्स हिंदी में

बिटगर्ट कॉइन क्या है?|What is Bitgert?|क्यों शीबा इनु (Shiba INU) को छोड़ बिटगर्ट अपना रहे लोग ?|एथेरेयम (Ethereum) और बिटगर्ट की टक्कर|बिटगर्ट हिंदी में|What is Brise?

एथेरियम क्या है? | What is Ethereum? |Ethereum in Hindi| एथेरियम हिंदी मे

टेरा लूना (Terra Luna) क्या हैं?|टेरा लूना हिंदी मे |Terra Luna in Hindi|टेरा USD (UST) और टेरा (लूना)

DISCLAIMER

Cryptocurrency निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले योजना से जुड़े सभी दस्तावेज़, शर्ते व नियम ध्यान से पढ़े। क्रिप्टो करेंसी भारत में क़ानूनी रूप से वैध नहीं है। ऊपर दिया गया लेख पूरी तरह से एक सूचना है। हमारा आपसे निवेदन है कि निवेश करने से पहले आप खुद से रिसर्च करके इसके बारे में जानकारी हासिल कर ले।

यह भी पढ़े:

टॉप 10 क्रिप्टो करेंसी 2022 जो कर देंगी निवेशकों को मालामाल |Top 10 Cryptocurrency 2022 Hindi|Best Cryptocurrency

क्या बिनान्स कॉइन नया बिटकॉइन साबित होगा |बिनान्स कॉइन क्या है | Binance Coin kya hai |BNB Kya Hai

कार्डानो क्यों है एथेरियम किलर| Cardano (ADA) Cryptocurrency|कार्डानो (ऐडा ) क्या है ?| Cardano Hindi Mei| कार्डानो क्रिप्टो करेंसी

Leave a Comment

Shiba Inu Cryptocurency, मीम कॉइन ने निवेशकों को जोड़े रखा नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर मिल रहा बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज | NSC Kya Hai Jio Financial Services in Hindi | जिओ फाइनेंशियल सेवाएँ क्या हैं? Meme Coin kya hai |2023 Famous Meme Coins Price महत्वपूर्ण खबर: दो हज़ार का नोट होगा बंद