एप कॉइन क्या है | What is Apecoin in hindi| Apecoin Kya Hai | Apecoin cryptocurrency

एप कॉइन क्रिप्टोकोर्रेंसी,  एप कॉइन क्या हैApe coin Kya Hai, Ape coin in Hindi, ApeCoin in HindiApe coin Cryptocurrency, Apecoin Crypto Price, Future of Ape Coin in Hindi, Ape Coin Price, Apecoin Price, How to buy Apecoin

आज के दिन सभी लोग क्रिप्टो करेंसी के बारे में जानते हैं। क्रिप्टो करेंसी डिजिटल करेंसी है जो कि पूरी तरह से विकेन्द्रीयकृत ( Decentralize ) है। Apecoin भी एक क्रिप्टो करेंसी है ,जिसे अप्रैल 2021 में लांच किया गया था। एप कॉइन (Apecoin ) कला मनोरंजन और गेमिंग जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उपयोग किये जाने वाला क्रिप्टो है। नमस्कार दोस्तों, यह लेख आपको Apecoin (APE) के बारे में पूरी जानकारी देगा। Apecoin का भविष्य क्या है और Apecoin कहाँ से खरीदें जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़े व शेयर करे।अगर आपको क्रिप्टो करेंसी के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Apecoin kya hai | Apecoin in hindi | Apecoin cryptocurrency | Apecoin price
यह चित्र एप कॉइन वेबसाइट से ली गयी है।

एप कॉइन क्या है ( What is Ape coin (APE)/ Apecoin kya hai )

Ape coin एक क्रिप्टो करेंसी है जो एथेरियम ब्लॉक चेन पर रन करती है। इसलिए यह ERC-20 टोकन है।

यह BAYC (Bored Ape Yacht Club ) इकोसिस्टम(ecosystem) पर काम करता है। BAYC सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय संग्रहणता (Colectible ) है।

BAYC इकोसिस्टम का नेटिव टोकन Apecoin(APE) है।

यह एक DAO प्रोजेक्ट है। जिसके पास Ape coin की होल्डिंग होगी उन्हें वोटिंग का अधिकार मिलता है।

युगा लैब्स (Yuga Labs ) ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए Apecoin को ही मुख्य टोकन बनाया है।

क्रिप्टोकरेंसी का नामएप कॉइन (Apecoin)
नेटिव कॉइन/क्रिप्टो कॉइन (Native Coin)एप कॉइन (Ape coin )
संक्षेप में नामAPE
 प्रक्षेपित/लॉन्च (launch) की तारीखअप्रैल 2021- Apecoin DAO प्रोजेक्ट मार्च 2022- Apecoin टोकन
संस्थापक का नामअलेक्सिस ओहनियन (Alexis Ohanian ), एमी वू (Amy wu ) और यात सिउ (Yat siu )
कंपनी का नामयुगा लैब्स (Yuga Labs)
ऑफिशियल आधिकारिक वेबसाइटhttps://apecoin.com/
मार्किट रैंक ( Market Rank )# 37
क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंजवज़ीर एक्स(WazirX) , कॉइन स्विच कुबेर(Coin switch kuber) , जेब पे(ZebPay) इत्यादि|
अधिकतम आपूर्ति (Maximum Supply)1000000000 (1 billion/ बिलियन) APE

Apecoin (APE) को कब और किसने बनाया।Apecoin Founder

एप कॉइन (Apecoin ), युगा लैब्स द्वारा विकसित किये हुए इकोसिस्टम BAYC के माध्यम से लांच किया गया है।

Ape coin DAO प्रोजेक्ट अप्रैल 2021 में लांच किया गया था।

Apecoin टोकन मार्च 2022 में ओपन मार्किट में लांच किया गया।

Apecoin के सह संस्थापक (Co Founder ) अलेक्सिस ओहनियन (Alexis Ohanian ), एमी वू (Amy wu ) और यात सिउ (Yat siu ) हैं।

एप कॉइन तथ्य | Apecoin facts

  • एप कॉइन (Ape coin ) कला मनोरंजन और गेमिंग जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उपयोग किये जाने वाला क्रिप्टो है।
  • एप कॉइन BAYC इकोसिस्टम (Ecosystem) का नेटिव टोकन है।
  • यह एक ERC -20 टोकन है।
  • क्योंकि यह एथेरियम ब्लॉक चेन (Ethereum Blockchain) पर आधारित है इसलिए इसकी कंसेंसस (consensus) प्रक्रिया प्रूफ ऑफ़ वर्क (PoW (Proof of Work)) है।
  • इसकी लोकप्रियता का एक मुख्य कारण इसका बहुत ज्यादा मात्रा में समर्थको का समुदाय (community of supporter ) है।
  • यह टोकन सबसे ज्यादा लोकप्रिय NFT प्रोजेक्ट BAYC और MAYC के साथ सम्बंधित है।

प्रूफ ऑफ़ वर्क (PoW (Proof of Work))) के बारे में जानने के लिए पढ़े:कार्डानो क्यों है एथेरियम किलर| Cardano (ADA) Cryptocurrency|कार्डानो (ऐडा ) क्या है ?| Cardano Hindi Mei| कार्डानो क्रिप्टो करेंसी

मार्किट कैप (Market Cap )13196 Cr.
सर्कुलेटिंग आपूर्ति /सप्लाई (Circulating Supply)31 Cr. APE
कुल आपूर्ति  (Total Supply )1000000000 (1 billion/ बिलियन) APE
यह जानकारी ०9 अक्टूबर 2022 की है।

Apecoin का मूल्य | Apecoin Price Prediction

Ape coin टोकन 16 मार्च 2022 में लांच हुआ था। शुरुआत में इसका मूल्य 1 डॉलर था मगर देखते ही देखते इसका मूल्य बहुत तेजी से बढ़ने लगा और यह अपने उच्चतम मूल्य पर बहुत जल्द अप्रैल 2022 में ही पहुंच गया।

Ape coin प्रोजेक्ट में कुल सप्लाई एक बिलियन APE है और सर्कुलेटिंग सप्लाई 31 Cr. APE है मगर इस प्रोजेक्ट में कॉइन बर्निंग का कोई तरीका या प्रावधान नहीं है तो हो सकता है भविष्य में कभी सप्लाई ज्यादा होने पर इसके मूल्य कम हो सकते हैं।

इसका आज का मूल्य (09 अक्टूबर 2022) ₹429.43 है।

महीना (Month)उच्चतम मूल्य (Highest Price in INR)
सितम्बर 2022$ 6.34
अगस्त 2022$ 7.68
जुलाई 2022$ 7.26
जून 2022$ 7.0
मई 2022$ 20.24
यह मूल्य कॉइनमार्किटकैप.कॉम (coinmarketcap.com) से ०9 अक्टूबर 2022 को लिए गए है।

एप कॉइन का भविष्य। Future of The Apecoin

इसकी लोकप्रियता का एक मुख्य कारण इसका बहुत ज्यादा मात्रा में समर्थको का समुदाय (community of supporter ) है। इसके आगे बढ़ने के संयोग (चांस/chance) बहुत अधिक है क्योकि इसके समर्थक (supporters), प्रभावक/इन्फ्लुएंसर्स (influencers) और सेलिब्रिटीज (celebrities) द्वारा यह क्रिप्टो लगातार होल्ड किया हुआ है।

एप कॉइन के डेवलपर एक नया मेटावर्स लांच करने जा रहे हैं और इसका मुख्य (main) टोकन एप कॉइन रहेगा। सब कुछ पूर्वानुमान के अनुसार हुआ तो एप कॉइन आने वाले समय में एक अद्भुत ऊंचाई को छू लेगा।

यह टोकन सबसे ज्यादा लोकप्रिय NFT प्रोजेक्ट BAYC और MAYC के साथ एसोसिएट है।

Apecoin प्रोजेक्ट में कुल सप्लाई एक बिलियन APE है और सर्कुलेटिंग सप्लाई 31 Cr. APE है मगर इस प्रोजेक्ट में कॉइन बर्निंग का कोई तरीका या प्रावधान नहीं है तो हो सकता है भविष्य में कभी सप्लाई ज्यादा होने पर इसके मूल्य कम हो सकते हैं।

भारत में एप कॉइन कहाँ से खरीदें ? |एप कॉइन में निवेश कैसे करें

वैसे तो एप कॉइन (Apecoin ) बहुत सारे एक्सचेंज पर उपलब्ध है।

भारत में भी यह बहुत से एक्सचेंज पर उपलब्ध है जैसे कि वज़ीर एक्स(WazirX) , कॉइन स्विच कुबेर(Coin switch kuber) , जेब पे(ZebPay) इत्यादि। आप इनमे से किसी भी एक्सचेंज के माध्यम से एप कॉइन (Ape coin ) में निवेश कर सकते हैं।

निवेशक एप कॉइन (Apecoin ) को अपनी देश की मुद्रा या किसी क्रिप्टो करेंसी से खरीद व बेच सकते है। यहाँ हम वज़ीर एक्स(WazirX) का उदाहरण दे रहे हैं।

* सबसे पहले एक्सचेंज पर रजिस्टर (register) करें।

* अपना मोबाइल नंबर और ई मेल आई डी(E- mail ID) otp (वन टाइम पासवर्ड, One time password ) के माध्यम से सत्यापित (verify ) करें।

* इसके बाद एक्सचेंज के वॉलेट (wallet) में निधि (फंड्स/funds) जमा करें।

* यह आप नेट बैंकिंग (Net Banking) या UPI के माध्यम से निधि जमा कर सकते हैं।

* एक्सचेंज में दी गई क्रिप्टो करेंसी की सूची में से एप कॉइन (Ape coin ) का चयन करें और आवश्यकतानुसार कॉइन खरीदें।

निष्कर्ष

इस लेख में एप कॉइन क्या है (Apecoin kya hai) , इसे कहाँ से ख़रीदा जा सकता है , एप कॉइन का मूल्यांकन कैसे करते है,एप कॉइन (Apecoin ) का भविष्य क्या है इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है।

इस लेख के द्धारा किसी को भी एप कॉइन खरीदने को नहीं कहा जा रहा है यह सिर्फ सूचना मात्र है।अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें और आपको क्रिप्टो करेंसी के बारे में कुछ पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

यह भी पढ़े:

टेथर (यू एस डी टी ) क्या है| टेथर(USDT )| Tether(USDT) Kya Hai | क्यों करना है Tether(USDT) क्रिप्टो में निवेश ?

पहली मेक-इन-इंडिया (Make-in-India) क्रिप्टो करेंसी | बिग बुल क्रिप्टो करेंसी |Big Bull Cryptocurrency Kya Hai | Big Bull in Hindi

भारत की पहली सफल क्रिप्टोकरेंसी पॉलीगन मैटिक |Polygon Matic Coin Kya Hai|पॉलीगन मैटिक क्या है

क्या बिनान्स कॉइन नया बिटकॉइन साबित होगा |बिनान्स कॉइन क्या है | Binance Coin kya hai |BNB Kya Hai

द सैंडबॉक्स क्या है | Sandbox kya hai | Sandbox in Hindi | What is The Sandbox| Top Metaverse Coin

DISCLAIMER

Cryptocurrency निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले योजना से जुड़े सभी दस्तावेज़, शर्ते व नियम ध्यान से पढ़े। क्रिप्टो करेंसी भारत में क़ानूनी रूप से वैध नहीं है। ऊपर दिया गया लेख पूरी तरह से एक सूचना है। हमारा आपसे निवेदन है कि निवेश करने से पहले आप खुद से रिसर्च करके इसके बारे में जानकारी हासिल कर ले।

Leave a Comment

Shiba Inu Cryptocurency, मीम कॉइन ने निवेशकों को जोड़े रखा नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर मिल रहा बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज | NSC Kya Hai Jio Financial Services in Hindi | जिओ फाइनेंशियल सेवाएँ क्या हैं? Meme Coin kya hai |2023 Famous Meme Coins Price महत्वपूर्ण खबर: दो हज़ार का नोट होगा बंद